राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र में भू माफियाओं के हौसले बुलंद , सरोजनी नगर तहसील प्रशासन व नगर निगम भू माफियाओं के रसूख के आगे नतमस्तक
HTN Live पवन पान्डेय ब्यूरो चीफ आपराध
राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र में भू माफियाओं के हौसले बुलंद , सरोजनी नगर तहसील प्रशासन व नगर निगम भू माफियाओं के रसूख के आगे नतमस्तक
सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र के अमौसी ग्राम सभा में सैकड़ों बीघा सरकारी जमीन पर भूमाफिया द्वारा किए गए बड़े खेल का उजागर करने वाले शिकायतकर्ता को लगातार अधिकारियों द्वारा गुमराह किया जा रहा
शिकायतकर्ता पिछले 2 वर्षों से लगातार अमौसी ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर भू माफियाओं द्वारा बड़े खेल को उजागर करने को लेकर तहसील समाधान दिवस व मुख्यमंत्री पोर्टल आइजीआरएस पर कर चुका है शिकायत
अमौसी ग्राम सभा की सैकड़ों बीघा सरकारी भूमि पर भू माफियाओं द्वारा प्लाट बनाकर बड़े स्तर पर किया गया कारोबार
संबंधित अधिकारी भू माफियाओं से सांठगांठ कर मामले में लीपापोती करने में जुटे
08-02-2021 को अमौसी ग्राम सभा में सरकारी भूमि की पैमाइश करके अवैध कब्जा हटाने को लेकर लखनऊ नगर आयुक्त ने दिया था आदेश
लखनऊ नगर आयुक्त के आदेशों के बाद भी संबंधित अधिकारी भू माफियाओं से सांठ - गांठ कर लीपापोती करने में जुटे

No comments