Breaking News

जानकीपुरम थाना अंतर्गत युवक पर हुआ था जानलेवा हमला जिंदगी और मौत से लड़ रहा बलरामपुर अस्पताल में युवक

HTN Live 

           
              पवन पान्डेय ब्यूरो चीफ अपराध

लखनऊ 27 फरवरी की रात जानकीपुरम थाना अंतर्गत युवक पर हुआ था जानलेवा हमला जिंदगी और मौत से लड़ रहा बलरामपुर अस्पताल में युवक।
पुलिस के आला अधिकारियों से लगाई पीड़ित के परिवार ने गुहार फिर भी नहीं हो रही कार्रवाई नामजद युवकों को बचाने में जुटी जानकीपुरम पुलिस
दोनों नामजद युवकों को जानकीपुरम पुलिस सुबह बुलाती है और शाम को कहती है जाइए घर सुबह फिर आइए ।
बलरामपुर अस्पताल में भी हो चुकी है युवक को जान से मारने की फिर कोशिश परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका परिवार पर भी हो सकता है हमला।
इतने बड़े मामले को कैसे नजरअंदाज कर सकती है लखनऊ की जानकीपुरम पुलिस युवक 27 तारीख से कोमा में है।
पीड़ित के परिवार ने हर जगह लगाई गुहार माननीय मुख्यमंत्री को भी किया ट्वीट बचाई जाए परिवार की जान।
मेरा बेटा 27 तारीख से जिंदगी और मौत से लड़ रहा है बलरामपुर हॉस्पिटल में भर्ती है उसको अभी तक होश नहीं आया ऐसे ही कुछ बातें करते-करते परिवार के सदस्य रोने लगते हैं 

No comments