Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना, श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज का छठे दिन बिशेष शिविर में स्त्री रोग की जानकारी दी मेडिकल कालेज के डॉक्टरो ने

HTN Live 

                   अजीत सिंह ब्यूरो प्रमुख
राष्ट्रीय सेवा योजना, श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज की सभी इकाइयों द्वारा विशेष शिविर के छठे दिन 09/03/2021 को योगा, एक  चिकित्सा शिविर जो उत्तर प्रदेश राज्य के भारत के स्त्री रोग विशेषज्ञ के संगठन द्वारा  स्वास्थ जगरूकता कार्यक्रम  का आयोजन किया गया. इस आयोजन में डॉ सुजाता DOG, डॉ वंदना सोलंकी, स्त्री रोग विशेषज्ञ क्वीन मेरी किंग जॉर्ज मेडिकल हॉस्पिटल थी. सभी रोग विशेषज्ञ ने छात्राओ को माहवारी के समय किस तरह से सफाई रखे, विभिन्न  प्रकार के सेनेटरी पैड के बारे मे बताया, स्वास्थ्य खाने खाना. छात्राओं के विभिन्न प्रश्नो के उत्तर दिये.  चिकित्सकों ने अपने काउंसलर के नंबर दिये एवं हॉस्पिटल मे अपने को दिखाने को बोला.
अमर उजाला की संवादाता श्रीमती रोली खन्ना ने मुख्य रूप से महिलाओं को माहवारी से संबंधित बातें बताई. प्राचार्या सुरभि जी गर्ग ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवम स्मृति चिन्ह द्वारा स्वागत किया.  प्राचार्या ने अपने शब्दों मे महाविद्धलाय व nss के बच्चों को आशीष दिया. इस विशेष शिविर का कार्यक्रम सभी इकाइयों की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजीत कौर, डॉ दिव्या प्रजापति, डॉ शिवानी शुक्ला एवम डॉ पूजा सिंह के नेत्रतव मे किया गया.

No comments