Breaking News

लखनऊ शहर में लगेगी एकसाथ भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की मूर्ति : महापौर

HTN Live 


आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने हिन्दनगर वार्ड में स्वयं द्वारा स्थापित शहीद भगत सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 
इस दौरान महापौर ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की मूर्ति एक साथ लखनऊ के किसी पार्क में लगाने की घोषणा की। 
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग, पार्षद नेहा सौरभ सिंह, पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

No comments