अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छठी की छात्रा सिमरन राजपूत बनी एक दिन की प्रधानाध्यापिका
HTN Live
पार्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल कसमंडा सीतापुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा सिमरन राजपूत को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बनाया गया।
प्रधानाध्यापिका बनने के बाद सिमरन राजपूत ने विद्यालय ना आए अध्यापकों एवं कर्मचारियों का प्रार्थना पत्र अवकाश हेतु प्रबंधक महोदय को अग्रसारित किया। विद्यालय में परिचारक के अवकाश पर होने के कारण छात्र छात्राओं को विद्यालय परिसर की स्वच्छता के लिए प्रेरित किया और स्वच्छता हेतु सभी की सहभागिता कराई ।
छात्र छात्राओं को कोविड-19 के बचाव हेतु नियमित मास्क लगाने एवं हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में स्थित श्री ओमप्रकाश सिंह स्मारक पुस्तकालय एवं वाचनालय का अवलोकन कर छात्र छात्राओं को नियमित समाचार पत्र एवं प्रेरणादाई साहित्य पढ़ने की प्रेरणा दी साथ ही विद्यालय के शिक्षक सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा स्थापित स्टेशनरी बैंक से छात्र छात्राओं को रजिस्टर पेन पेंसिल रबड़ आदि सामग्री वितरित कराई।
प्रथम सोपान उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड का प्रमाण पत्र वितरित किया।
विद्यालय में स्थित सेनेटरी पैड बैंक का अवलोकन कर छात्राओं को इसका महत्व बताया और सेनेटरी पैड छात्राओं को वितरित कराया। पूरे दिन विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी।इसके साथ साथ बेटियों की शिक्षा सशक्तिकरण एवं स्वालंबन के लिए सभी को शपथ दिलाई।
हमारी बेटी हमारा अभिमान।
प्रेरक प्रदेश की है, पहचान।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती वसुधा जी प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षक सत्य प्रकाश सिंह ,शिक्षक रवि प्रकाश सिंह, लिपिक अंकित सिंह रसोईया एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




No comments