Breaking News

इटियाथोक ब्लॉक में लगा किसान मेला आकर्षण का केंद्र बनी परिसर में लगी प्रदर्शनी

HTN Live 


 उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किसान कल्याण मिशन के तहत रविवार को इटियाथोक ब्लॉक परिसर में कृषि मेला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी किसानों के बीच आकर्षण की केंद्र रही। कृषि वैज्ञानिकों की ओर से किसानों को उन्नतशील खेती करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। 


 ब्लॉक परिसर में लगे किसान मेले का शुभारंभ इटियाथोक मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा एवं  मिशन किसान कल्याण के जिला प्रबंधक अश्वनी वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मंडल अध्यक्ष ओझा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार 2022 तक किसानों की आय को दुगुनी करने के लिए संकल्पित है। किसान के हित के लिए आय व संसाधन को बढ़ाने के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रहीं हैं। इससे किसानों की स्थिति मजबूत होगी। स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देते हुए कहा कि महिलाएं भी मशरूम, आचार, मुरब्बा, चटनी, सहित अन्य खाद्य पदार्थों का निर्माण करके आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं। मिशन किसान कल्याण के जिला प्रबंधक अश्वनी वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी हैं। सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। एडीओ एजी मजहर हुसैन ने कहा कि किसानों के हितार्थ योजनाओं का सही ढंग से संचालन हो रहा है। क्षेत्रीय किसानों को अनुदान पर पंपसेट, उन्नत किस्म के बीज एवं  कृषि यंत्रों को उपलब्ध कराया जा रहा है। वीडीओ पन्नालाल ने बताया कि किसान मेले का उद्देश्य क्षेत्रीय किसानों को खेती किसानी के आधुनिक विविध व उन्नत किस्म के बीजों की जानकारी देकर कम लागत में अधिक मुनाफा अर्जित कराना है। तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसान हित  में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक कर योजना अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं से लाभान्वित कराना है।

No comments