Breaking News

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा लखनऊ, गैंगवार में मऊ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या, दो घायल

HTN Live 

लखनऊ के विभूतिखंड में हुई वारदात, मऊ के ब्लॉक प्रमुख पति अजीत सिंह की गोली मारकर की हत्या


           बष्शिठ चौबे ब्यूरो चीफ लखनऊ
लखनऊ, उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार रात गैंगवार में मऊ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई, गोलीबारी में अजीत का साथी मोहर सिंह और वहां से गुजर रहे डिलीवरी ब्वॉय आकाश को भी गोली लगी, जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर के मुताबिक, हमलावर अजीत के परिचित थे, दोनों तरफ से गोलियां चली हैं, लगभग 25-30 राउंड फायरिंग हुई है। मृतक अजीत पर करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस टीम हमलावरों की तलाश कर रही है।

बीच सड़क गैंगवार में गई अजीत की जान..

मामला विभूतिखंड में कठौता पुलिस चौकी के सामने कठौता चौराहे के पास का है, यहां काली स्कॉर्पियो गाड़ी से अजीत सिंह अपने साथी मोहर सिंह के साथ पहुंचे थे, दोनों गाड़ी से उतरकर थोड़ी दूर चले ही थे कि दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ उनपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जवाब में अजीत ने भी फायरिंग की, इस दौरान अजीत के सिर में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई, वहीं मोहर सिंह और आकाश के पैर में गोली लगी और दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े मिले, अजीत मूलरूप से मोहना मोहम्मदाबाद मऊ के रहने वाले थे और आजमगढ़ में हुई पूर्व विधायक सर्वेश सीपू सिंह की हत्या में गवाह थे, मोहर भी गोहना का रहने वाला है और अक्सर अजीत के साथ ही रहता था, अजीत बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी थे, पुलिस आयुक्त ने बताया कि अजीत पर हत्या के पांच मुकदमे दर्ज हैं। 

30 दिसंबर को हुआ था जिलाबदर..


अजीत के खिलाफ मऊ पुलिस ने 30 दिसंबर को जिलाबदर की कार्रवाई कराई थी, वो यहां गोमतीनगर विस्तार स्थित एक अपार्टमेंट में रह रहा था, अजीत ने ही अपनी एक करीबी महिला को गोहना मोहम्मदाबाद से ब्लॉक प्रमुख बनवाया था, बताया जा रहा है कि पूर्व में अजीत की पत्नी भी ब्लॉक प्रमुख रही हैं। 

No comments