एक बार फिर खेत मे काम करते मजदूर की टाइगर हमले मे मौत से थर्राया जनपद खीरी
HTN Live
बसंत कुमार मांझी संवाददाता लखीमपुर खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी में जहां एक तरफ दुधवा नेशनल पार्क मे बढता टाइगरो का कुनवा विश्व भर के वन्यजीव प्रेमियो को दुधवा भृमण हेतु आकर्षित करता है वहीं दूसरी तरफ दुधवा नेशनल पार्क के कोर जोन से निकल कर बफर जोन से सटे मानव आवादी के करीब खेतो मे डेरा डाले टाइगरों के चलते आये दिन वन्यजीव मानव संघर्ष की हृदय विदारक घटनाओ से जनपद के ही कयी इलाको मे आम नागरिक टाइगरो की मानव आवादी के बीच चहल कदमी से खौफजदा है
बीते मंगलवार जनपद के उत्तर निघासन रेंज के ग्राम दलराज पुर के खैरी गौढी मे खेत पर मजदूरी करने गये गरीब मजदूर प्रीतम उम्र लगभग चालीस वर्ष निवासी खमरिया कोयलार को टाइगर ने अपना निवाला वना लिया ।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोग दहशत और आक्रोष मे आगये थे इस क्षेत्र मे टाइगर हमले मे अब तक लगभग आधा दर्जन लोग विगत वर्ष मारे जा चुके है ।
वन विभाग को सूचना दिये जाने के बाद भी वन कर्मी शाम छह बजे मौके पर पहुंचे जवकि घटना दिन मे ग्यारह बजे घटी थी ।
शर्मनाक बात तो यह रही कि टाइगर हमले मे मारे गये गरीब मृतक मजदूर के पुत्र को अपने पिता प्रीतम के शव को पोस्टमार्टम हाउस जिला मुख्यालय तक भेजने के लिये गाडी मे डीजल डालने के लिये उधार रुपये मांगने पडे ।
सपा नेता धनीराम मौर्या ने घटना की सूचना पाकर जब रेंजर से ऐसे हादसों मे तात्कालिक सहायता के बाबत जांनकारी लेनी चाही तो कार्यवाहक रेंजर विमलेश ने नये नियम का हवाला देते हुये वताया कि सहायता राशि बाद मे खाते मे चेक के माध्यम से भेजी जायेगी ।
सपा नेता धनीराम मौर्या ने मृतक के शोक संतप्त परिवार के साथ दुख साझा करते हुये मृतक प्रीतम के पुत्र को नगद धनराशि से सहायता दी।
वहीं और भी सहयोग का वादा करते हुये शाशन प्रशाशन से कयी आदमियों की मौत का कारण वनने बाले इस खतरनाक टाइगर को पकडकर दूर जंगल मे छोडे जाने की मांग की है


No comments