Breaking News

टाइगर की चहल कदमी से इलाके मे दहशत

HTN Live 


बसंत कुमार मांझी संवाददाता लखीमपुर खीरी

जनपद लखीमपुर खीरी के उत्तर खीरी वन प्रभाग के उत्तर निघासन रेंज अंतर्गत 

ग्राव परमोधापुर में टाइगर की चहलकदमी से इलाके मे दहशत का माहौल वना हुआ है यहां 6 जनवरी की रात  एक गन्ने के खेत में टाइगर  ने नील गाय के बच्चे को बनाया निवाला।
इस मादा टाइगर के साथ साथ शावकों के भी पद चिन्ह दिखाई पडने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल वना हुआ है ।
बताते चलें कि तीन दिन पूर्व इसी वन रेंज के दलराज पुर ग्राम सभा के खैरी गौढी मे ऐसे ही एक अन्य टाइगर ने ग्राम प्रधान के  खेत मे छप्पर डालने गये अधेड मजदूर प्रीतम  निवासी खमरिया कोयलार  को दिन मे ग्यारह बजे उस समय अचानक हमला कर मार डाला जब प्रीतम छप्पर छाने का काम कर रहा था।
क्षेत्रीय समाजसेवी व सपा नेता इंजीनियर धनीराराम मौर्या ने उत्तर निघासन रेंज के कार्यवाहक रेंजर विमलेश कुमार से मुलाकात कर  इलाके मे खौफ फैलारहे वन्यजीवो जो कि  जंगल से बाहर निकलकर खेतो मे डेरा डालकर आशियाना वना कर रहने वाले टाइगर ,तेंदुआ जैसे वन्यजीवो को पकडकर जंगलो मे दूर ले जाकर छोडे जाने की मांग की ।

No comments