Breaking News

नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के जिम्मेदारान व अधिशासी अधिकारी द्वारा फिर किया जा रहा भ्रष्टाचार

HTN Live 

         अजीत सिंह बागी ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

 नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में इन दिनों  होम (गृह कर) के डिजिटलाइजेशन के सर्वे में  सी० वी० एस० कम्पनी के वर्करों एवं नगर पंचायत के कर्मचारी आलोक पटेल व दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के प्रत्येक वार्डों में किया जा रहा है मनमानीपूर्ण सर्वे । गरीबों ,असहायों के मकानों में कमरों की संख्या को बढ़ा - चढ़ाकर दिखाया जा रहा है , सर्वे करने वाले मनमानीपूर्ण नाम ,मोबाइल नम्बर पूछकर क्षेत्रीय कर्मचारी आलोक पटेल व दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव के ईर्ष्यापूर्ण बताये अनुसार मोबाइल में जानकारी फिल कर रहे हैं। 

ज्ञातव्य हो कि सर्वे ठेका कम्पनी ने 700000 ( सात लाख) रूपये से अधिक में सर्वे का ठेका लिया है तथा 40% के कमीशन पर नगर पंचायत के जिम्मेदारान सर्वे का कार्य करने के लिए अपने कर्मचारियों को लगवाए है साथ में ।
मोबाइल एप में मकान के चारों जानिब किसका मकान या सड़क है ये दर्शाना है , उसकी पिक भी अपलोड करनी है , जो स्थायी मकान है उसका ही सर्वे करना है ,अस्थायी मकान का नही । एक मकान में एक ही नम्बर  अलॉट करना है , किन्तु क्षेत्रीय नगर पंचायत कर्मी अपने मन मुताबिक जिसका चाह रहे हैं ,कम या ज्यादा बढ़ा - चढ़ा कर दर्ज करवा रहे हैं। जिससे आने वाले समय में लोगों को ज्यादा गृहकर देना पड़ेगा लोगों की जेब पर फिर पड़ेगी मार I
नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के सभासद के घर पर जब नगर पंचायत कर्मी आलोक पटेल व दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा पांच मकान की जगह सात मकान दर्ज करवाया गया है , और मकान नम्बर भी अलॉट कर दिया गया है , रोचक बात तो यह है , कि गाय बांधने के छप्पर को भी मकान दिखाकर नगर सर्वेकर्ता एवं नगर पंचायत कर्मियों ने मकान अलाट कर दिया है । जब वार्ड के सभासद जो वार्ड का पहला व्यक्ति है उसके मकान में इतनी सारी खामियां व गलतियाँ की गई हैं तो पूरे वार्ड के मकान के सर्वे में कितनी मनमानी की गई होगी।
वार्ड नं० O6 बाग मिर्जा में कई मकानों को सर्वे में छोड़ दिया गया है , और पूर्ण सर्वे दिखाकर वार्ड के सर्वे को सबमिट भी कर दिया गया  है । 
जबकि अधिशासी अधिकारी महोदय व नगर के जिम्मेदार मुखिया को वार्ड सभासदों के साथ सर्वे कर्ता को भेजना चाहिए जिससे कि वार्ड में कोई भी मकान न छूटने पाए किन्तु 40% का कमीशन खाने के चक्कर में नगर पंचायत के जिम्मेदारान रिटायर बाबू को लेकर अपने लोगों से मनचाहा सर्वे का कार्य करवा रहे हैं ।
पूरे नगर पंचायत में अभी मनमानीपूर्ण ,दोषपूर्ण , बिना माप व बिना मकान मालिक की उपस्थिति में सर्वे किया जा रहा है।
जिस किसी को कमी देखना हो मेरे वार्ड में आए हम चैलेन्ज करते हैं कि नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी महोदय व जो भी अधिकारी आना चाहे आएं हम उनको इस वार्ड में कई गलतियाँ दिखाएगें व छूट गए मकान को भी दिखलाएगें, जब मेरे वार्ड में इतनी मनमानी से कार्य बिना मेरी उपस्थिति के किया गया तो सम्पूर्ण नगर पंचायत में कितना दोषपूर्ण सर्वे किया जा रहा है। 

वाह रे नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के जिम्मेदारान  कब तक करोगे लूट। कब तक होगा अन्याय व ईर्ष्यापूर्ण, दोषपूर्ण कार्य ? 
कब तक छली जाएगी गरीब आवाम ?
 क्या ऐसे होगा गरीबों ,असहायों का उद्धार ? 
क्या आने वाले समय में जो सलाना 100 रुपये देते थे गृहकर अब 500 या 1000 देना पड़ेगा गृहकर?
 पूछता है नगर पंचायत का प्रत्येक नागरिक I

               

No comments