Breaking News

जलपान वितरित कर मनाया गया, लोहड़ी का त्यौहार लखनऊ : BJP


           HTNLivenews.Com
           उत्तर प्रदेश :- लखनऊ
          संवाददाता :- अमन मिश्रा
 



♦️लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के निराला नगर कार्यालय पर जलपान वितरित कर मनाया लोहड़ी का त्यौहार लखनऊ





♦️ लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में लोहड़ी के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र ( निराला नगर ) कार्यालय के बाहर जरूरतमंदों को जल-पान वितरित किया गया, अवध क्षेत्र किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री नरेंद्र स्वामी जी ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया । 

                    



♦️इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता समरसता एवं समानता का भाव है, भारतीय जनता पार्टी का मुख्य बिंदु ही सेवा भाव है नर सेवा नारायण सेवा इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता अथर्व तिवारी पुनीत तिवारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव ने अपनी अपनी सहभागिता दर्ज कराई अतः सभी वर्ग के लोगों को भाजपा आने के पश्चात हो रहे लाभों से अवगत कराया एवं सम्मानित सभी बंधुओं से निवेदन किया की राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान के तहत सब ही लोग इस पुनीत कार्य में आर्थिक रूप से कुछ ना कुछ दान करें।


         

       


♦️ (लोहड़ी) संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। शाम के समय आग जलाई जाती है जिसे लोहड़ी कहते हैं। इस लोहड़ी की पवित्र आग में गुड़, रेवड़ी, गजक, मूंगफली और फुल्ले (पॉपकॉर्न) डालकर आग के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। माना जाता है कि लोहड़ी की आग के चारों ओर घूमने से वैवाहिक जीवन मधुर व मजबूत बनता है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि लोहड़ी की आग में सारे दुख-तकलीफ जल जाते हैं और नए जीवन की शुरुआत होती है। इसके अलावा ये त्योहार पंजाब में किसानों का नया वर्ष भी कहलाता है। इसी दिन से ही घरों में नई फसल की पूजा की जाती है।

No comments