Breaking News

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस : अथर्व तिवारी


                    HTNLivenews.Com
          उत्तर प्रदेश :- लखनऊ
                संवाददाता :- अमन मिश्रा


♦️ लखनऊ :- सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस




♦️ लखनऊ :- आज 26 जनवरी 2021 को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सेक्टर आई जानकीपुरम में भारत का 72 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अथर्व तिवारी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। 


                           



♦️ अथर्व तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बहुत शुभ और पावन है। आज के दिन हमारे भारत देश को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया , एवं समस्त भारतवासियों को 26 जनवरी सन 1950 को नया संविधान प्राप्त हुआ । गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में छात्राओं ने सांस्कृतिक  कार्यक्रम जैसे भाषण देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करके देशभक्ति की भावना , शांति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुधा तिवारी , समस्त विद्यालय परिवार एवं बच्चे उपस्थित रहे ।

                     

No comments