उम्मीद ने मिलाया कई महीनों से लापता माँ को उनके परिवार से।
HTN Live
पवन पांडेय ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश
कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज से एक वृद्ध माता जी को उम्मीद संस्था द्वारा जियामऊ रैन बसेरे में लाया गया। यह माता जी कई दिनों दे मेडिकल कॉलेज के मानसिक विभाग में भर्ती थी परंतु अपने बारे में ज्यादा न बता पाने की वजह से डॉक्टरों द्वारा उनको लगवारिस मरीज़ मानकर इलाज़ किया जा रहा था। डॉक्टरों द्वारा उम्मीद संस्था से निवेदन किया गया कि उनकी देखभाल करने के लिए उनको रैन बसेरे में शिफ्ट किया जाए और संस्था के रमेश जी द्वारा तत्काल प्रभाव से उनको उम्मीद संस्था द्वारा संचालित नगर निगम के जियामऊ रैन बसेरे में माता जी को ले आया गया। माता जी को संस्था द्वारा अपनाया गया इस बारे में संस्था ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इस बात की सूचना जारी करी। कुछ लोगो ने शहर में सोशल मीडिया में जब यह खबर देखी तो उन्होंने माता जी को पहचान लिया और संस्था से संपर्क किया। संस्था द्वारा माता जी के बच्चो से संपर्क किया गया और वह खुशी का पल सबके सामने आ गया जब माता जी का बेटा उनको लेने तुरंत रैन बसेरे आ गया। अपनी माता को देख कर दोनों एक दूसरे के गले लग गए और बहुत प्रसन्न हुए।

No comments