चौकी प्रभारी महोना राजेश यादव ने गरीबो एवं जरुरतमंदो को ठंड से बचाने के लिए वितरित किए कंबल
HTN Live
बृजेंद्र कुमार की रिपोर्ट
महोना लखनऊ। पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज तंजीम उत्तर प्रदेश के बैनर तले नगर पंचायत महोना में सैयद रशीद मियां साहब की दरगाह पर रह रहे बीमार गरीब जरूरतमंद बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के उद्देश्य एवं सेवा भाव गरीबों की खिदमत करने के लिए नगर पंचायत महोना पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार यादव व हमराह रोहित जयंत व रोहित वर्मा एवं रामलखन ने मिलकर सभी गरीबों एवं जरूरतमंदों एवं बुजुर्ग महिलाओं पुरुषों को कंबल देकर ठंडक से बचने को कहा। वहीं पर पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता एवं पूर्व पार्षद सदस्य नगर पंचायत महोना मोहम्मद अकील ख़ान ने नगर पंचायत महोना प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सैयद रशीद मियां साहब की दरगाह पर सैकड़ों की तादाद में बीमार एवं बुजुर्ग गरीब असहाय लोग रहते हैं जहां पर न तो नगर पंचायत महोना प्रशासन ने अभी तक अलाव नहीं जला पाई है अकील खान ने कहा कि नगर पंचायत महोना अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी की लापरवाही की वजह से हमें लगता है कि नगर पंचायत महोना प्रशासन अलाव जलाने की व्यवस्था किया है

No comments