अखिल भारतीय स्वर्णकार चेतना मंच एवं राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा लखनऊ द्वारा आयोजितस्वर्णकार सामूहिक विवाह संपन्न
HTN Live
अजीत सिंह बागी ब्यूरो प्रमुख
स्वर्णकार सामूहिक विवाह संपन्न
अखिल भारतीय स्वर्णकार चेतना मंच एवं राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा लखनऊ द्वारा आयोजित
तृतीय स्वर्णकार सामूहिक शुभ विवाह लखनऊ स्थित मुन्नूलाल धर्मशाला, चौक में 3 जोड़ें वर - कन्या का शुभ विवाह विधि विधान के साथ संपन्न हुआ । इस सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हिंदू भारत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रिषी द्विवेदी जी व *उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्णकार पंकज वर्मा प्रदेश हिंदू महासभा की पूरी टीम एवं अखिल भारतीय स्वर्णकार चेतना चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस. के. वर्मा जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री राधेश्याम वर्मा जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री संजय कुमार वर्मा जी तथा राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धनीराम रस्तोगी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल वर्मा जी की अध्यक्षता में विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संजय वर्मा, विजय प्रकाश रस्तोगी,दिलीप वर्मा, पंकज वर्मा, सचिन वर्मा, गोपाल रस्तोगी, घनश्याम रस्तोगी, गोविंद रस्तोगी, प्रीति वर्मा, वीरेन्द्र कदीमी,अंकुर वर्मा,विकास सोनी, सहित सैकड़ों लोगों ने उक्त जोड़ों को अपना शुभ आशीर्वाद देकर काफी समय व्यतीत किया । इस कार्यक्रम के साथ साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सोए हुए लोगों का जगाना एवं निर्धन कन्याओं के भविष्य को संभालना है एवं सवांरना है इस कार्यक्रम के द्वारा समाज में दहेज दानवों को समाप्त करने का अवसर भी मिलता है । और हर कन्या के पीले हाथ यह संघर्ष हमारा है जैसे नारों को बहुत मजबूती मिलती है

No comments