AMU शताब्दी समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, करेंगे संबोधित



              HTNLivenews.Com
                 उत्तर प्रदेश :- अलीगढ़
                संवाददाता :- अमन मिश्रा

♦️ अलीगढ़ :- AMU शताब्दी समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, करेंगे संबोधित



♦️अलीगढ़ मुस्ल‍िम यूनिवर्सिटी भारत की गंगाजमुनी तहजीब का एक स्वर्ण‍िम इतिहास समेटे है. इसके शताब्दी समारोह में आज पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह को संबोधित करेंगे. यह पहली बार है जब 5 दशक से भी ज्यादा वक्त में कोई प्रधानमंत्री एएमयू के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी ऑनलाइन शामिल होंगे।
                       


♦️अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 1875 में सर सैयद अहमद खान ने की थी. बता दें कि कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था।

♦️हिन्दुस्तानी शिक्षक और नेता सैयद अहमद खान नेे भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरुआत की. उनके प्रयासों से अलीगढ़ क्रांति की शुरुआत हुई, जिसमें शामिल मुस्लिम बुद्धिजीवियों और नेताओं ने भारतीय मुसलमानों को हिन्दुओं से अलग करने का काम किया और पाकिस्तान की नींव डाली. खान अपने समय के सबसे प्रभावशाली मुस्लिम नेता थे और उन्होंने उर्दू को भारतीय मुसलमानों की सामूहिक भाषा बनाने पर जोर दिया था।

♦️पहले इस कॉलेज का नाम मुसलमान एंग्लो ओरिएंटल था, जिसे बाद में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से दुनिया भर में जाना जाने लगा. इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 1857 के दौर के बाद भारतीय समाज की शिक्षा के क्षेत्र में पहली महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया मानी जाती है. 1877 में बने MAO कॉलेज को विघटित कर 1920 में ब्रिटिश सरकार की सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली के एक्ट के जरिए AMU एक्ट लाया गया. संसद ने 1951 में AMU संशोधन एक्ट पारित किया, जिसके बाद इस संस्थान के दरवाजे गैर-मुसलमानों के लिए खोले गए. 

No comments