Breaking News

नेवी के गौरवशाली 50 बर्ष याद रखें पाकिस्तान

HTN Live 


नेवी डे के अवसर पर सीओ अश्वनी  के सिंह व सी आई कन्हैया सिंह जी को एक्स कैडेटों ने बुके देकर बधाई दी हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान के जिला प्रभारी अंशु कश्यप, गौरव त्रिपाठी, जालेंद्र सिंह, शुभम जोशी उपस्थित रहे 3 यूपी नवेल   ncc बीरबल शाहनी मार्ग न्यू हैदराबाद  पहुंच कर बधाई दिया

  आखीरकार 4 दिसम्बर को कर्मों मनाते हैं नेवी डे

भारत में हर वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस (Navy day) मनाया जाता है। 4 दिसंबर को ही भारतीय नौसेना के जांबाजों ने पकिस्तान को धूल चटाई थी। नौसेना दिवस वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। 3 दिसंबर को, भारत के एयरस्पेस और सीमा क्षेत्र पर पाकिस्तानी सेना द्वारा जहाज पर एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। इस हमले में पाकिस्तान के कई जहाज नष्ट हो गए। इस दौरान पाकिस्तान के तेल टैंकर भी नष्ट कर दिए गए।

नौसेना दिवस 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध जीतने वाली भारतीय नौसेना की ताकत और बहादुरी की याद में मनाया जाता है। 4 दिसंबर 1971 को, भारतीय नौसेना ने 'ऑपरेशन त्रिशूल' के तहत पाकिस्तान के कराची नौसैनिक अड्डे को तहस-नहस कर दिया। इस ऑपरेशन की सफलता को ध्यान में रखते हुए, भारत में हर वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

भारतीय नौसेना, भारतीय सेना का एक समुद्री हिस्सा है, जिसे 1612 में स्थापित किया गया था। ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी की समुद्री सेना के रूप में एक सेना का गठन किया। जिसे बाद में रॉयल इंडियन नेवी का नाम दिया गया। भारत की स्वतंत्रता के बाद, नौसेना को वर्ष 1950 में फिर से गठित किया गया और इसका नाम बदल कर भारतीय नौसेना कर दिया गया।


बता दें कि नौसेना दिवस समारोहों पर जिन गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, उसकी योजना विशाखापट्टनम में स्थित भारतीय नौसेना कमान द्वारा तैयार की जाती है। शुरुआत युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित करके की जाती है और उसके बाद नौसेना की पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों आदि की ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया जाता है।
 

1.  हमराह एक्स कैडेट जिला प्रभारी अंशु कश्यप, ने कहा जिनेेहे अकेले चलने के हौसले होते हैं, 

एक दिन उन्हीं के पीछे काफिले होते हैं।

सेना है तो हम हैं

हैप्पी इंडियन नेवी डे 2020


2. गौरव त्रिपाठी ने इस मौके पर कुछ इस तरह बयां किये नेवी डे संदेश   कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,

हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,

नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।

हैप्पी इंडियन नेवी डे 2020

3जालेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय  नौसेना हमेशा हमें उन सभी जाबांजो की याद दिलाती है

जो हमारी सुरक्षा के लिए हर दम मजबूती से खड़े रहते हैं।

हैप्पी इंडियन नेवी डे 2020

4.  शुभम जोशी ने बताया कि दिल दिया है जान भी देंगे


ऐ वतन तेरे लिए

भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

No comments