Breaking News

e-Books आज के समय की आवश्यकता हैं: पंकज प्रसून

HTN Live 

   


आज 2 नवंबर 2020 को ठाकुर पब्लिकेशन के 18वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन जानकीपुरम में स्थित ठाकुर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुविख्यात व्यंग्यकार एवं पेशे से वैज्ञानिक श्री पंकज प्रसून ने TP E-Book एप को लोकार्पित करते हुए कहा कि आज के इस दौर में जब प्रत्येक विद्यार्थी डिजिटल माध्यम से शिक्षण प्राप्त करने की ओर अग्रसर है, e-books प्रिंटेड टेक्स्ट बुक्स का एक बेहतर और सस्ता विकल्प साबित हो सकती हैं। उन्होंने ठाकुर पब्लिकेशन की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। 
.
लखनऊ की प्रख्यात समाज सेविका श्रीमती इंदु सुभाष के कुशल समन्वय में श्री प्रसून ने अपनी सर्वाधिक लोकप्रिय कविता ‘लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं’ का पाठ करने के साथ ही अपनी पुस्तक ‘द लंपटगंज’ के कुछ प्रसंगों को उद्धृत करते हुए करतल ध्वनि के साथ उपस्थित सभी कर्मचारीगण को हास्य से सराबोर करने में कोई कोताही नहीं की। 
.
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत में संस्थान और समूह के निदेशक डॉ सरोज कुमार ठाकुर ने ठाकुर पब्लिक स्कूल के शिक्षक श्री कृष्णकान्त तिवारी और राज को Zee5 की ओर से वेब सीरीज के निर्माण का अवसर मिलने पर सम्मानित करते हुए इनके उज्वल भविष्य और सफलता की कामना की। 
.
इस अवसर पर समूह के अभिभावक श्रीमती एवं श्री रघुबंश ठाकुर के साथ ही श्रीमती वीरा करोली, श्रीमती निधि ठाकुर एवं श्री मनोज कुमार ठाकुर, श्रीमती प्रियंका सिंह, तृप्ति सिंह, श्री अमित मिश्रा, प्रवेश कुमार सिंह, दिलीप सिंह, सौमित्र वीर सिंह, राजकुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, मोहम्मद फैजल व सवेरा प्रिंटिंग प्रेस और ठाकुर पब्लिकेशन के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 
.
अमनदीप सिंह और यशवन्त माथुर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।

No comments