क्षेत्रीय विधायक एंव गोंडा सांसद प्रतिनिधि ने संयुक्त रुप से फीता काटकर भवानीपुर उपाध्याय ऐतिहासिक रामलीला का किया शुभारंभ
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
इटियाथोक- भवनियापुर उपाध्याय में चल रहे ऐतिहासिक श्री रामलीला का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोण्डा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया के प्रतिनिधि रामशंकर मिश्र, मेहनवन विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ ओपी मिश्र, जिला उपाध्यक्ष भाजपा गोण्डा आशीष त्रिपाठी व मण्डल अध्यक्ष सोहनलाल भारती रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर आए हुए अतिथियों ने फीता काटकर एवं भगवान श्री राम का आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आदर्श राम लीला कमेटी भवनियापुर के अध्यक्ष दिनेश शुक्ल, रिंकू प्रधान एवं नरेंद्र मिश्र ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ ओपी मिश्र ने भवनियापुर के रामलीला के प्राचीनता एवं ऐतिहासिकता पर प्रकाश डाला, क्षेत्रीय विधायक श्री द्विवेदी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कोविड-19 के तहत जारी किये गये सरकारी नियमों के पालन की अपील किया। सांसद प्रतिनिधि श्री मिश्र ने कहा कि श्री राम हमारी संस्कृति के आधार हैं आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजित किया जाना आवश्यक है। जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने कहा कि हमारी संस्कृति श्री राम से ही प्रारंभ होती है सांस्कृतिक उन्नति के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ रामानन्द तिवारी ने किया। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री खरगूपुर संजीव गुप्ता, ओम प्रकाश मिश्र, राकेश शुक्ल, कृष्ण कुमार मिश्र, मकरध्वज पांडेय, राजाराम शुक्ल एडवोकेट, धानीराम सोनी,संजय सोनी, राजेश मिश्रा, राजू शुक्ल, रज्जन तिवारी, आबर हुसैन प्रधान।

No comments