यूपी: अब बगैर मास्क मिले तो जान-पहचान नहीं आएगी काम, एक थाने की पुलिस दूसरे में लागू करवाएगी
HTN Live
पवन पांडेय आपराध ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश
कोविड प्रोटोकॉल
भले ही उत्तर प्रदेश में अभी भी कोरोना वायरस का खतरा टला ना हो, बावजूद इसके लोगों ने मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंस का नियम फॉलो करना बन्द कर दिया है। इसी को देखते हुए आज डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ने पुलिसकर्मियों को साफ तौरपर निर्देश दिए हैं। जिसके अन्तर्गत उन्होंने कहा है कि जिस क्षेत्र में लोगों में मास्क नहीं लगाया वहां के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होना तय है।
लखनऊ से होगी शुरुआत

डीजीपी ने कहा ये
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए आए दिन सीएम योगी और डीजीपी निर्देश देते रहते हैं। बावजूद इसके लोग समझ नहीं रहे। इसी के लिए अब डीजीपी ने कहा है कि प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए अब दूसरे थानों की पुलिस भेजकर औचक जांच कराई जाएगी। मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। अगर क्षेत्र में अधिक संख्या में लोग बिना मास्क के मिलेंगे तो संबंधित क्षेत्र के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।लखनऊ से होगी शुरुआत

No comments