सुरक्षाकर्मी अड़े, बिना वाहन पास कचहरी परिसर में नहीं जाने देंगे
HTN Live
वशिष्ठ चौबे लखनऊ
कचहरी परिसर में वाहन पास अनिवार्य किये जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिना पास के किसी भी वाहन का प्रवेश न होने देने पर सुरक्षाकर्मी अड़ गये, वहीं वकीलों ने भी कहा कि जब तक पास नहीं बन जाता तब तक हमें कोई रोक नहीं सकता। इसी बात को लेकर बुधवार को वकीलों व सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
न्याय प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से वकीलों व कर्मचारियों के परिचय पत्र व वाहन पास जारी किए हैं। जिस
से संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा सके और कोई अप्रिय घटना न हो। यह नई प्रक्रिया तीन नवंबर से लागू भी हो गई। बुधवार को सुबह दस बजे अधिकांश वकीलों को सुरक्षाकर्मियों ने वाहन पास न होने के कारण अंदर जाने पर रोक लगा दी। जिसको लेकर वकील आक्रोशित हो गए और सुरक्षाकर्मियों व वकीलों के बीच काफी नोकझोंक हुई। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हमें निर्देश है कि बिना वाहनपास के किसी भी वकील अथवा कर्मचारी को अंदर न जाने दिया जाए।

कुछ वकीलों का परिचय पत्र तो बन गया लेकिन अधिकांश वकीलों का वाहनपास विधिक कागजातों के अभाव में नहीं बन सका। न्याय प्रशासन के अनुसार वाहन पास उन्हीं अधिवक्ताओं का नहीं बन पाया है जिनके वाहन के प्रपत्र उनके अथवा उनके पुत्र या पिता के नाम भी नहीं हैं और न ही ड्राइविंग लाइसेंस है। जिनके कागजात उपलब्ध थे उन सभी अधिवक्ताओं को वाहनपास जारी कर दिया गया है। जबकि वकीलों का कहना है कि कुछ ऐसे अधिवक्ता भी हैं जिनके ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पाये हैं।जिसके कारण वह न्याय प्रशासन को विधिक कागजात नहीं उपलब्ध करा सके।
इस नई व्यवस्था से अधिवक्ताओं ने जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया। बुधवार को न्याय प्रशासन के विरुद्ध वकीलों ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। जिसके विरुद्ध अधिकांश वकीलों ने सिविल बार एसोसिएशन में प्रस्ताव देकर इसे समाप्त कराये जाने की मांग की है।

No comments