जौनपुर : शाहगंज कस्बे से ही जा सकता है फोरलेन मार्ग, डीपीआर तैयार
HTN Live
प्रंशान्त सिंह ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
शाहगंज। जौनपुर : मीरजापुर से अयोध्या तक राष्ट्रीय राजमार्ग 135-ए पर प्रस्तावित फोरलेन मार्ग शाहगंज कस्बे के बीच से ही जा सकता है। मार्ग की कुल चौड़ाई 30 मीटर होगी। इसके लिए डीपीआर का काम भी पूरा कर लिया गया है। लुंबिनी-दुद्धी राज्यमार्ग को गत दिनों भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को सौंपने के बाद इसके फोरलेन की चर्चा जोरों पर शुरू हुई थी। अब निकट भविष्य में यह बात सच साबित होने जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फोरलेन के लिए तकनीकी तौर पर डीपीआर व एलाइनमेंट आदि का काम पूरा कर लिया गया है।
उक्त मार्ग अपने मध्य बिदु से दोनों तरफ 15-15 मीटर चौड़ा होगा। इसमें 25 मीटर की मुख्य सड़क होगी और पांच मीटर जमीन अन्य उपयोग के लिए होगी। उधर, एनएचएआइ के अभियंता एके सिंह के अनुसार अभी जौनपुर से भदोही बार्डर तक के लिए डीपीआर बनाकर भेजा जा रहा है। शाहगंज में बाईपास का फिलहाल अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।
क्या बोले जिम्मेदार..
लोक निर्माण विभाग, जौनपुर के अधिशासी अभियंता राधाकृष्ण के मुताबिक फोरलेन का एलाइनमेंट व डीपीआर शाहगंज नगर के बीच से ही हुआ है। फिलहाल अब इसे एनएचएआइ ही तय करेगा कि फोरलेन अंदर से बनेगा या फिर कोई बाईपास निकला जाएगा।.

No comments