व्यापारियों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा
HTN Live
अमन मिश्रा
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आज डीसीपी उत्तरी शालिनी सिंह जी आईपीएस के नेतृत्व में एक बैठक सुरक्षा विषय को लेकर एवं पुलिस एवं व्यापारी समन्वय स्थापित करने के लिए आज दिनांक 5 नवंबर 2020 दिन बृहस्पतिवार 12:00 बजे महानगर गोल मार्केट में "कुंती कन्हैया कुटीर" कार्मेल स्कूल महानगर के सामने, महानगर में संपन्न हुई जिसमें उत्तरी क्षेत्र के एडीसीपी एवं एसीपी महानगर, एसीपी गाजीपुर, एसीपी अलीगंज आदि भी उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में विशेषकर सर्राफा व्यवसायियों की जान एवं माल की सुरक्षा एवं उनकी दुकानों पर लगे क्लोज सर्किट कैमरों उनकी उच्च गुणवत्ता एवं अलार्म सिस्टम पर चर्चा की गई डीसीपी मैडम शालिनी सिंह जी द्वारा सर्राफा व्यवसायियों से अपनी दुकानों के बाहर अच्छी क्वालिटी के कैमरे लगाने के लिए भी कहा गया जिससे उनकी दुकानों के सामने आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके इस अवसर पर व्यापारियों द्वारा कुर्सी रोड टेढ़ी पुलिया मार्ग पर होने वाले अतिक्रमण का भी मुद्दा उठाया गया एडीसीपी श्री राजेश श्रीवास्तव द्वारा शीघ्र शीघ्र व्यापारियों की समस्त समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया और बाजारों में धनतेरस एवं दीपावली के मद्देनजर समुचित पुलिस पिकेट व्यवस्था उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया, एवं करोना वैश्विक महामारी में पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा भी की गई एवं व्यापारियों द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि व्यापारी समाज इसी प्रकार से सदैव पुलिस का मनोबल बढ़ाने का कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्णकार पंकज वर्मा, एडवोकेट मनोज वर्मा एवं अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे।

No comments