सिधौली बाड़ी स्थित प्राथमिक शिक्षक संघ त्रैवार्षिक निर्वाचन अधिवेशन संपन्न
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
सिधौली सीतापुर प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक निर्वाचन अधिवेशन का बी आर सी बॉडी में निर्वाचन पर्यवेक्षक सुबोध कुमार तिवारी, गिरजेश अवस्थी, ज्ञानेश बाजपेई, उमेश कुमार वर्मा की देख रेख में सम्पन्न हुआ,इसी क्रम में गिरजेश अवस्थी द्वारा प्रार्थना सम्पन्न कराई गई तत्पश्चात निर्वाचन की प्रक्रिया में अध्यक्ष पद हेतु उमेश कुमार सिंह द्वारा दो सेट में नामांकन दाखिल किया गया व ओमप्रकाश तिवारी द्वारा एक सेट में नामांकन दाखिल किया गया।शिक्षकों के लोकतंत्र के महा पर्व यानी प्राथमिक शिक्षक संघ सिधौली के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव की बेला में आज दिनाँक 05/11/2020 को brc बाड़ी में सिधौली विकास क्षेत्र के शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
सुबह 11 बजे से पर्चा दाखिल हुआ और 12 बजे से चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हुई। शिक्षकों का मेला जैसा था परंतु सब ने मास्क सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिन्ह का प्रयोग करते हुए ज़ोर शोर के साथ उल्लासपूर्वक चुनाव में हिस्सा लिया
कुल 532 में से 485 वोट पड़े , जिसमे से 3 वोट रद्द हुएतथा 122 वोट ओमप्रकाश तिवारी को मिले और 360 वोट के साथ उमेश कुमार सिंह विजयी घोषित किये गए।
विजयी घोषित होने पर निर्वाचन पर्यवेक्षक गिरजेश अवस्थी द्वारा उमेश कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ , शाखा सिधौली का अध्यक्ष घोषित किया गया , व 238 वोटों से विजयी हुए
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष पीयूष सिंह राठौर, वैभव सिंह,पवन त्रिपाठी,रोहित तिवारी सुधाकर सिंह,दिनेश सिंह,अमर सिंह,शिव सागर वर्मा,राहुल सिंह,संतोष कुमार सिंह, सलाउद्दीन खान,चंद्र किशोर तिवारी, संजय सिंह,उदय प्रताप सिंह,प्रदीप यादव,प्रदीप वर्मा,विनय सिंह,विशाल शुक्ला,सौरभ कुमार सिंह, हरिओम शुक्ला,मनोज यादव,अमित ,,रेनू वर्मा,हीना हनीफ ,ममता जैन,बबिता श्रीवास्तव, मीनाक्षी सिंह,लक्ष्मी, अराधना सिंह,रश्मि यादव ,शारदा वर्मा,अनामिका गुप्ता,शिखा श्रीवास्तव, अंजू सिंह,अनुज्ञा दीक्षित ,सीमा देवी,रत्ना सचान,आदि ब्लॉक के शिक्षक शिक्षिकाओ ने बधाई दी


No comments