पटाखा बनाते हुए एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
बिसवां सीतापुर आगामी त्योहारों को लेकर जनपद में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में बिसवां पुलिस ने कस्बा के मोहल्ला महाराजागंज से एक महिला सालिया पत्नी इस्तियाक को उसके घर से 2बोरी अलग अलग निर्मित गोला पटाखा 995 व 588अदद व निर्मित तीली पटाखा 700 व निर्मित सुतली सुदा 1किलो ग्राम तथा अर्ध निर्मित फुलझड़ी 100 अदद व एक पन्नी में हिलन 200 ग्राम एक पन्नी में 300 ग्राम व एक पन्नी में डीला 600 ग्राम 900 ग्राम कोयला सहित गिरफ्तार कर मु0अ 0स0 565/2020 धारा 5/9ख बिस्फोटक अधिनियम में दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में। उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा कांस्टेबल अमित बालियान, रत्नेश कुमार महिला कांस्टेबल मोनिका की मुख्य भूमिका रही।

No comments