करवा चौथ के उपलक्ष में शुभम सोती फ़ाउंडेशन ने पतियों के साथ साथ पत्नियों की सड़क पर सुरक्षा हेतु हेलमेट वितरण
HTN Live
आज दिनांक 05 नवंबर 2020 को करवा चौथ के उपलक्ष में शुभम सोती फ़ाउंडेशन ने पतियों के साथ साथ पत्नियों की सड़क पर सुरक्षा हेतु हेलमेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।
आज गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पूर्णेन्दु सिंह, ADCP लखनऊ ने दो पहिया वाहनों पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति हेतु हेलमेट देकर कार्यक्रम आरम्भ किया साथ ही उन्होने लोगो को सड़क सुरक्षा की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित शुभम सोती फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री आशुतोष सोती और उपाध्यक्ष अनवारुल अब्बासी ने भी लोगो को हेलमेट दिए। लखनऊ स्मार्ट सिटी की ओर से श्री अनुज अवस्थी जी ने कार्यक्रम में भाग लिया।
करवा चौथ के दिन पत्नियां अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं, शुभम सोती फाउंडेशन ने उनकी इस श्रद्धा को और सारपूर्ण करने के लिए हेलमेट वितरण करा व सड़क नियमो की जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष श्री आशुतोष सोती ने लोगो से अपील की वह वाहन सावधानी पूर्वक चलायें और अपने गंतव्य पर सुरक्षित पहुँचें।


No comments