घर में जमीन में गडा खजाना बता कर सभा लाख रुपयों की ठगी करने वाले ठग को ग्रामीणों ने बंधक वनाया पुलिस ने बरामद किया।
HTN ✍️ Live उत्तर प्रदेश पुलिस
बसंत कुमार मांझी / देवेंद्र कुमार
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के अपने ठगराज गुरु को जिनको ठगी के शिकार लोगों ने मौका पाकर बंधक वना लिया की रिहाई कराने के लिये प्रधान निवासी हेतराम ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके गुरु बंधक बना लिए गए है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये जनपद के ही मोहम्मदी कोतवाली के अमीरनगर चौराहा पर चार लोगों को गुरु के साथ पकड़ लिया।
पूंछताछ के दौरान पता चला कि बाबाजी ने एक ग्रामीण के घर में गडा हुआ खजाना होने का लालच देकर बीते वर्ष एक लाख बीस हजार रुपये ठग लिये थे ।खजाना नहीं मिलने पर ग्रामीण बाबा से अपने रुपये बापस मांग रहे थे पर बाबा टालमटोल कर रहा था इसी के चलते मौका पाकर संभवत: उन्ही ठगी के शिकार वने ग्रामीणों ने ही ढोंगी ठग बाबा जी को पकड़ कर बंधक वना लिया था । जिसे पुलिस ने छुडा लिया ।
एसपी विजय ढुल ने बताया कि गुरु ढोंगी बाबा है। खजाना की बात कह कर सोनू नामक युवक से ₹ 1.12 लाख ठग लिए। उक्त चारो यही धन मांग रहे थे। एसपी ने बताया कि उक्त चारो को जेल भेजा जा रहा है। गुरु की भी जांच होगी।

No comments