पोल्ट्री फार्म से उपजी मक्खियों से बीस हजार की ग्रामीण आबादी परेशान किसानों ने शुरू किया धरना
HTN ✍️ Live लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
बसंत कुमार मांझी/देवेंद्र कुमार लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी। तहसील मितौली के अब्बास पुर ग्राम स्थित बरनाला पोल्ट्री फार्म द्वारा उत्सर्जित की जा रही गंदगी एवं उसकी बदबू से त्रस्त लगभग 20000 की आबादी बाले अब्बास पुर के लोग काफी परेशान हैं।
पोल्ट्री फार्म से पैदा होने बाली गंदगी से उपजी बदबू व मक्खियों के चलते ग्रामीणों को खतरनाक बीमारियों की चपेट में आने का डर सताने लगा है जिसके चलते लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित और परेशान हैं ।
आज बरनाला पोल्ट्री फार्म पर भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण गौतम, अन्य पदाधिकारियों और ग्रामीण अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। अध्यक्ष ने बताया कि वह लखनऊ जाकर सीएम से न्याय की गुहार लगाएंगे। अध्यक्ष राम कृष्ण गौतम ने बताया कि शिकायत पर लेखपाल ने फर्जी आख्या लगा दी। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया अगर पोल्ट्री फार्म से होने बाली गंदगी नहीं रोकी गई तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा ।

No comments