Breaking News

मैलानी पहुंची आइजी जोन लक्ष्मी सिंह। थाने के अभिलेखों का निरीक्षण एवं पत्रकार बार्ता की

HTN ✍️ Live लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश


बसंत कुमार मांझी/ देवेंद्र कुमार लखीमपुर-खीरी

आईजी जोन लक्ष्मी सिंह द्वारा आज मैलानी थाने का निरीक्षण उपरांत पत्रकार बार्ता  कर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं महिलाओं की सुरक्षा  हितार्थ चलाई जारही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा  करते हुये महिला अपराधों से संबंधित प्रार्थना पत्रो पर तत्काल कार्यवाही व 24 घंटे के अंदर फीडबैक किये जाने की जानकारी दी 
यहां से पूर्व आईजी जोन लक्ष्मी सिंह इंडो-नेपाल बार्डर से सटे जनपद लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा बार्डर का निरीक्षण करने गयी थी जहां पत्रकारो ने सीमा पर तस्करो की होरही गतिविधियों के प्रमाण देते हुये अवगत कराया था। जिसपर उन्होंने कड़े कदम उठाने का आश्वासन पत्रकारों को दिया था।

 आज मैलानी थाने के निरीक्षण के इस अवसर  पर उनके साथ  एस पी खीरी  विजय ढुल, ए एस पी अरूण कुमार , सी ओ गोला रविन्द्र कुमार ,थाना प्रभारी निरिक्षक विधा शंकर शुक्ला ,उप निरिक्षक अजय कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी संसार पुर सतीश चन्द्र व चौकी पृभारी बाँके गंज के के सिह यादव कुकरा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य थानों के भी थानाध्यक्ष मौजूद व आरक्षी गण मौजूद रहै निरिक्षण के दौरान उन्होंने रोज़नामचा महिला हेल्प डेस्क का व थाने मे मौजूद अभिलेखों तथा मालखाने व बंदी गृह आदि का निरिक्षण किया साथ उन्होंने पुराने रूके हुए समबन्धित मुकदमो का अति शीघ्र निस्तारण करने की बात कही ।

No comments