Breaking News

राजधानी लखनऊ के एस जी पीजीआई थाना क्षेत्र उतरेठिया निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में आजमगढ़ की अतरौलिया थाना क्षेत्र में मिला शव

HTN ✍️  Live लखनऊ उत्तर प्रदेश



   वष्शिठ चौबे ब्यूरो प्रमुख लखनऊ

राजधानी लखनऊ के एस जी पीजीआई थाना क्षेत्र उतरेठिया निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में आजमगढ़ की अतरौलिया थाना क्षेत्र में मिला शव

पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेठिया निवासी गोपाल कनौजिया 48 पुत्र  भग्गू कनौजिया दो दिन पहले अपने घर से सुबह दुकान के लिए निकले थे 

शाम तक घर न पहुँचने पर परिवार के लोगों ने पीजीआई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई 

म्रतक गोपाल पेशे से लॉन्ड्री की दुकान पीजीआई थाना क्षेत्र तेलीबाग सुभानी खेड़ा में चलाता था

परिवार जनों का कहना है कि 6 तारीक को सुबह घर से अपनी स्कूटर पर दुकान के कस्टमर के कपड़ो को लेकर घर से दुकान के लिए निकले थे  और दिन सुबह सूचना मिली कि गोपाल का शव आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के हाइवे के किनारे लटकता मिला स्कूटर व कपड़े लापता 

थाना अतरौलिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा

आज सुबह म्रतक का शव पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेठिया पहुँचा , परिवार में छाया मातम, परिवार जनों ने हत्या की लगाई आशंका।

No comments