उत्कर्ष फाउंडेशन द्वारा आयोजित नारी सशक्तिकरण एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम में 5 मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित
HTN ✍️ Live उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
इटियाथोक- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आज मिशन शक्ति अंतर्गत उत्कर्ष फाउण्डेशन गोण्डा द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं महिला जागरूकता अभियान विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ स्वेता तिवारी अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक एवं विशिष्ठ अतिथि महिला आरक्षी किरण भारती एवं साधना सिंह रहीं व अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक सुरेश नारायण पांडेय ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय में हाइस्कूल में उत्तीर्ण शीर्ष 5 छात्राओं मोहिनी शुक्ला, श्रद्धा सुमन श्रीवास्तव , प्रियांशी द्विवेदी, सलोनी गुप्ता, सुरभि तिवारी, एवं खुसी चौरसिया का माल्यार्पण कर सम्मानपत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। साथ संगोष्ठी में बेहतर प्रस्तुतिकरण करने वाली सात विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को भी मेडल एवं सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रधान करुआपारा श्रीमती निर्मला तिवारी, प्रधान इटियाथोक श्रीमती कुमकुम द्विवेदी एवं मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ स्वेता तिवारी, आरक्षी किरण भारती, साधना सिंह को उत्कर्ष फाउंडेशन के सचिव डॉ रामानन्द तिवारी द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ स्वेता सिंह ने संगोष्ठी में अपने सम्बोधन में छात्राओं को आत्मानुशासन एवं आत्मसुरक्षा के गुर बताते हुए कहा कि अब बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है, शिक्षा , स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि सभी क्षेत्रों में बेटियां पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। संगोष्ठी में उपस्थित आरक्षी साधना सिंह ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे सुरक्षा अभियानों के विषय में एवं निडर होकर गलत व्यवहारों का विरोध करने हेतु छात्राओं को प्रेरित किया। महिला कांस्टेबल किरन भारती ने भी छात्राओं को विभिन्न सही गलत व्यवहारों के पहचान के संबंध में बताया। कार्यक्रम के आयोजक उत्कर्ष फाउन्डेशन के सचिव डॉ रामानन्द तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में सदैव नारियों की पूजा की जाती रही है, नारी को शक्ति का स्वरूप मानकर पूजा गया है, आज भी समाज में नारियों को सशक्त बनाने की जरूरत है । बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था एवं सरकारी प्रयास से आज बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। हमें बालक बालिका में भेद न करके उन्हें समान अवसर देना चाहिए जिससे वे सभी क्षेत्रों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेश नारायण पांडेय ने भी बिभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं के बेहतरीन प्रदर्शन हेतु बधाई देते हुए कहा कि आप सब यदि कठिन मेहनत करते हैं तो संसार में कोई भी कार्य ऐसा नहीं है जो आज के समाज की बेटियां न सम्पन्न कर सकें, साथ ही श्री पांडेय जी ने आये हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद एवं बालिकाओं को शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम को नरेंद्र मिश्र एवं प्रधान प्रतिनिधि करुआपारा धीरेन्द्र तिवारी ने भी संबिधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सीमा मिश्रा, उमा शंकर शुक्ल, राजेश दुबे, संजय तिवारी, सौरभ तिवारी, विनोद तिवारी, कीर्ति प्रकाश तिवारी, राम अवध शुक्ल,राज कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार पांडेय,

No comments