Breaking News

बिजली विभाग ने 45000 बकाया बिजली बिल वसूलकर 22 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन

HTN ✍️  Live उत्तर प्रदेश गोंडा


रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

इटियाथोक विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता पवन कुमार के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों की टीम इन दिनों क्षेत्र में अभियान चलाकर बकाया बिजली बिल की वसूली व बड़े बकायेदारों का विद्युत विच्छेदन बृहद पैमाने पर करा रही है। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों ने चमनढार व विरमापुर गांव में कई बड़े बकायेदारों के केबल काट कर  बिजली सप्लाई पर रोक लगा दी। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा करा कर शेष बिल के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी तथा कुछ लोगों के मीटर भी जोड़े गए विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में  किए गए औचक निरीक्षण से चोरी छुपे एलटी लाइन से कटिया कनेक्शन लगाकर बिजली का उपयोग कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। वित्तीय वर्ष का आखरी महीना होने के नाते उप केंद्र के विद्युत कर्मी उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर राजस्व वसूली बढ़ाने में जुटे हुए। शुक्रवार को इटियाथोक विद्युत उपकेंद्र की टीम ने  क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान चमनढार गांव में कुल 35 कनेक्शन चेक किए गए, जिनमें से 12 बकायेदारों की केबिल काटकर विद्युत सप्लाई बंद की गई।मौके पर 8 मीटर फीड किये गए और 3 नए मीटर लगाए गए। बड़े बकायेदारों से  20000 रूपये की नगद  वसूली भी की गई। विरमापुर गांव में 20 कनेक्शन चेक किए गए तथा 10 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही 25000 रूपये की नगद वसूली बिजली बिल बकाया के रूप में की गई। टीम में मुख्य रूप से अतुल सिंह, महेश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, ओम प्रकाश, उपाध्याय रमेश शुक्ला, टीजीटू जियाउद्दीन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments