Breaking News

लखनऊ कमिश्नरेट की दक्षिणी जोन की पुलिस ने त्यौहारों को देखते हुए कसी कमर

HTN ✍️ Live  उत्तर प्रदेश लखनऊ
      

          वष्शिठ चौबे ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
लखनऊ तेजतर्रार अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी सुरेश चंद रावत के द्वारा धनतेरस दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुन गंज बाजार में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने हेतु करीब 16:00 बजे से  17:00 के मध्य पैदल गस्त की गई l 

पैदल गस्त के समय प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी सचिन कुमार सिंह मय फोर्स के मौजूद थे l 

शाम 18:00 से 21:00 के मध्य थाना काकोरी के दुबग्गा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई l 

सघन चेकिंग के समय प्रभारी निरीक्षक काकोरी प्रमेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स के मौजूद थे l

No comments