Breaking News

जंगल में घूम रही बकरी को अजगर ने बनाया निवाला

HTN Live 





रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा


इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीपाल गंज ग्रंट गांव के पास जंगल किनारे स्थित पेडार नाले के करीब निकले अजगर ने जंगल में घूम रही बकरी को अपने चंगुल में दबोच लिया और उसे धीरे-धीरे निकलना शुरू कर दिया बकरी की चिख सुनकर मौके पर पहुंचा बकरी मालिक,  बकरी को  अजगर के चंगुल में जकड़ा हुआ देख कर दंग रह गया और  चिखते चिल्लाते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाने लगा चिख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और अजगर के चंगुल से बकरी को छुड़ाने का प्रयास करने लगे लेकिन बकरी को जीवित बचा पाने में नाकाम रहे क्योंकि तब तक अजगर बकरी के आधे शरीर को निगल चुका था। इस बात की सूचना ग्रामीणों द्वारा जरिए दूरभाष वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू अजगर पर काबू पाया और उसे पकड़ कर परास खाल के जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के दरोगा सुरेश सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि अजगर की हालत में बिल्कुल ठीक है पकड़े  गए अजगर की  लंबाई  12 से 15 फुट के करीब थी।

No comments