गांवो में घर घर जाकर बीएलओ करा रहे मतदाता सूची का सत्यापन
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची का सत्यापन शुरू हो गया है। 12 नवंबर तक चलने वाले सर्वे के लिए करीब 103 बीएलओ तैनात किए गए हैं। ब्लाक इटियाथोक क्षेत्र में बीएलओ गांव-गांव व घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची पढ़कर सुना रहे हैं। वर्तमान में ग्राम पंचायत श्रीनगर में बीएलओ धर्मेंद्र प्रताप हुआ रविंद्र नाथ इसी के साथ ही ग्राम पंचायत बेंदुली, परसिया बहोरी पुर, मोहनपुर असिधा, चुरिहार पुर सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य कराया जा रहा है।आपको बता दें, कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना व सर्वेक्षण करने की अवधि एक अक्टूबर से आगामी 12 नवंबर तक, मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटाने, व संशोधन कराने को लेकर ऑनलाइन आवेदन की अवधि एक अक्टूबर से पांच नवंबर, ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जांच करने की अवधि छह से 12 नवंबर, ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत सूची तैयार करने की अवधि 13 नवंबर से 5 दिसंबर तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन छह दिसंबर, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण छह से 12 दिसंबर, दावा व आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि छह से 12 दिसंबर, दावा व आपत्तियों का निस्तारण 19 दिसंबर, दावा व आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूची तैयार करने की अवधि 20 से 28 दिसंबर, निर्वाचक नामावली का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर।

No comments