Breaking News

चोरी के माल सहित दो चोर गिरफ्तार जेल भेजे गये

HTN Live 


               


देवेंद्र कुमार लखीमपुर खीरी


थाना फरधान क्षेत्र के अंतर्गत हुई एक चोरी के संबंध में पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी किया गया माल भी बरामद हुआ है। विधिक कार्रवाई कर इन्हें जेल भेज दिया गया।

एसपी खीरी विजय ढुल से मंगलवार शाम मिली जानकारी के अनुसार फरथान थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे भंसडिया क्रॉसिंग महेवागंज थाना फरधान से अर्जुन यादव उर्फ करण पुत्र बीरबल निवासी छोटा बरसौला थाना तिकुनिया व रामजीवन पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम पुरैना पोस्ट लुधौली थाना निघासन को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जामा तलाशी सोने का एक हार, एक मांग बेंदी, एक जोड़ी झाले, एक मंगलसूत्र सहित चांदी की पांच पायल बरामद हुई हैं। मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है

No comments