संदना क्षेत्र में लीग मैच के साथ प्रारंभ हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
गोंदलामऊ, सीतापुर : सन्दना थाना क्षेत्र के कस्बे में सन्दना प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच रविवार को शुरू हुआ यह बीस दिनों तक चलेगा।इसमें पांच टीमो में हिस्सा लिया है।पहला मैच सन्दना थाना टीम ने आसानी से एकसौ दो रनों के लक्ष्य दो ओवर शेष रहते ही पूरा कर लिया।
थाना संदना और अनोगी के बीच पहला spl का मैच खेला गया जिसमें टॉस जीत कर अनोगी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अनोगी की टीम निर्धारित बारह ओवर में एकसौ दो रन बना पाई जिसमे अनोगी की तरफ से पवन ने तेईस व मोनू ने इक्कीस रन बनाते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और सन्दना थाने की तरफ से बालिग कर रहे जीतू ने तीन ओवर में पंद्रह रन देते हुए सात विकेट लिए।
लछ्य का पीछा करने उतरी थाना संदना की टीम आसानी से दस ओवर में ही मैच खत्म कर दिया जिसमे गौरव सिरोही ने चालीस व विनीत ने चौतीस व जीतू ने इक्कीस रन बनाए।
तीन ओवर में पंद्रह रन व साथ विकेट लेने के साथ साथ इक्कीस रन बनाने के कारण मैन ऑफ द मैच का ख़िताब जीतू को दिया गया



No comments