Breaking News

आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज जाएगा हाथरस

HTN Live 

प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री करेंगे दल का नेतृत्व

दिल्ली सरकार के SC/ST और  महिला और बाल कल्याण और मामलों के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम होंगे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा


लखनऊ 4 अक्टूबर 2020

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को हाथरस कांड के पीड़ित के परिजनों से मुलाकात करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कर्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि हाथरस की घटना के बाद से ही आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुखर है। सीबीआई जांच की मांग के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की राजधानी से लेकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में धरना प्रदर्शन किया। गांधी जयंती 2 अक्टूबर को प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास रखा। 

उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिवार से मिल कर संवेदना व्यक्त करने जाएगा ।

No comments