Breaking News

दिन दहाडे युवक की गोलीमार कर हत्या से दहला लखीमपुर खीरी

HTN Live 


             रिपोर्ट देवेंद्र कुमार संवाददाता  लखीमपुर खीरी
 जनपद लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली छेत्र के मिश्राना पुलिस चौकी अंतर्गत मोहल्ला हाथीपुर मे कुष्ट हास्पिटल के पास एक बीस वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या किये जाने से सनसनी फैल गयी।
शव को देखने पर लगरहा था जैसे किसी ने मृतक को पीट पीट कर ही मारडाला हो ।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है 
 मृतक युवक की पहचान उत्कर्ष सक्सेना पुत्र आनन्दसक्सेना निवासी मोहल्ला बहादुर नगर के रूप मे की गयी है 
जिसका रामापुर मे ग्रिल वनाने का कारखाना बताया जारहा है 
पुलिस अधिक्छक खीरी विजय कुमार ढुल ने जानकारी देते हुये बताया है  मृतक युवक उत्कर्ष सक्सेना के परिजनो द्वारा दी गयी तहरीर मे तीन लोगो पर हत्या किये जाने की शंका जाहिर की गयी है जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये दो नामजद व्यक्तियो को गिरफ्तार कर लिया है तीसरे की तलाश की जारही है

No comments