Breaking News

सीतापुर मिश्रिख तहसील के ब्लॉक मछरेहटा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसोलवा का बुरा हाल

HTN Live 

            

          सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
सीतापुर मिश्रिख तहसील के ब्लॉक मछरेहटा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसोलवा का बुरा हाल है माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के शिक्षा विभाग में सुधार के लाख कोशिशों और शख्त रवैया होने के बावजूद विद्यालय में लगे जिम्मेदार शिक्षक कुछ इस कदर कर रहे लापरवाही कि लगभग दो वर्ष से स्थानीय विद्यालय के गाँव के ही एक ग्रामीण को नियुक्ति कर विद्यालय के शिक्षण कार्य को संचालित किया जा रहा है इसकी सूचना जब मीडिया को मिली तो पडताल में कई बार विद्यालय बंद मिला और अध्यापक को जब इसकी सूचना लगी तो उन्होंने पत्रकार को फोन कर ऊंचे रसूख पहुचदार होने का दावा करतें हुए चेतावनी दी देते हुए कहा कि खबर लगा कर हमारा जो करना है कर लीजिए हमारी पहुँच ऊपर तक हैं अब पता नहीं कहाँ तक हैं ये तो वो जानें  आपको बता दे ये कोई और नहीं रसोलवा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात इंचार्ज अध्यापक मीनू सिंह का हैं मामला इनके लिए मुख्यमंत्री जी के आदेश भी कोई मायने नहीं रखते इनके लिए बेखौफ हैं जब जिम्मेदार तो कौन करेगा शिक्षण कार्य
 इसकी जानकारी जब खण्ड शिक्षाधिकारी से ली तो उन्होंने कड़ी से कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन
कुल मिलाकर कहीं न कहीं शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था की पोल खोल रहें हैं और जब कई पढ़ने वाले बच्चों से ली गई जानकारी तो पता चला कि इस विद्यालय के बच्चों को किताबें तक मुहइया नहीं हो पायीं हैं जहाँ सरकार इंगलिश मीडियम माडल स्कूल कर बच्चों को अंग्रेजी में शिक्षित करने का काम शुरू किया है तो जब ऐसे गैर जिम्मेदार कार्य करने में असमर्थ शिक्षक होंगे तो जो ए बी सी डी तक नहीं जानते उन ग्रामीण बच्चों के विद्यालय खुलने पर भी इन्हें कौन करेगा शिक्षित सब हैं भगवान भरोसे

No comments