हाथरस और बलरामपुर गैंगरेप के बाद प्रयागराज में बीए की छात्रा से गैंगरेप, आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार
HTN Live
ब्यूरो रिपोर्ट उत्तर प्रदेश
प्रयागराज : 04 अक्टूबर 2020 हाथरस और बलरामपुर गैंगरेप को लेकर उत्तर प्रदेश लगातार चर्चा में बना हुआ है, इस बीच प्रयागराज में गैंगरेप के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता बीए की छात्रा ने जिले के कर्नलगंज थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया है.
प्रयागराज पुलिस इसी मामले में एक अन्य आरोपी डॉक्टर अनिल द्विवेदी को पहले ही जेल भेज चुकी है. इस संबंध में पुलिस ने अब बीजेपी नेता डॉक्टर श्याम प्रकाश द्विवेदी को गिरफ्तार किया है.
गौरतलब है कि हाथरस कांड के चलते जहां बीजेपी बैकफुट पर है और यूपी की योगी सरकार पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है वैसे में रेप केस में बीजेपी के ही एक नेता का गिरफ्तार होना पार्टी के लिए किरकिरी की एक और वजह बन सकता है. इससे पहले उन्नाव से बीजेपी विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर भी रेप के दोषी पाए गए थे, जिसे लेकर बीजेपी की काफी घेराबंदी हुई.

No comments