Breaking News

वाम दलों के नेता गिरफ्तार। पुलिस ने गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि से रोका

HTN Live 


     ब्यूरो रिपोर्ट 

आज गांधी जयंती पर वाम दलों के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गांधी जी को श्रद्धांजलि देने, हाथरस में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी, प्रदेश में लगातार बढ़ती महिला हिंसा, सामूहिक बलात्कार, दलितों पर हमलें की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ और बलात्कारियों को बचाने में खडी  उत्तर प्रदेश सरकार तथा उसके मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से  त्यागपत्र देने की मांग के लिए लखनऊ जी पी ओ स्थित गांधी प्रतिमा पर नही जाने दिया तथा गिरफ्तार कर लिया।


आज जब माकपा और माकपा माले के कार्यकर्त्ता ने जीपीओ गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए बड़े तभी पुलिस के अफसरों ने यह कहते हुए कि " मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने माल्यार्पण कर दिया है अब किसी को माल्यार्पण की जरूरत नही है "रोक दिया । वाम नेताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से गांधी जी को श्रद्धांजलि देने की मांग जो पुलिस ने नही मानी,  जब नेताओं ने इसका विरोध किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आज गिरफ्तार होने वाले नेताओं में माकपा के राज्य सचिव हीरा लाल यादव, किसान सभा के प्रदेश महामंत्री मुकुट सिंह, जनवादी महिला समिति की नेता मधु गर्ग, सीटू के प्रदेश अध्यक्ष रवि मिश्रा, भाकपा माले के लखनऊ प्रभारी रमेश सेंगर, एक्टू के नेता मदन, जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष सुमन सिंह, माकपा लखनऊ के जिला मंत्री छोटे लाल पाल, महिला नेता मंजू गौतम, भाकपा माले के मो. क़ामिल एडवोकेट, राधे श्याम मौर्य, एवं नंदिनी बोरकर, अरुण सिंह सहित दर्जनों नेता शामिल हैं।

गिरफ्तारी के बाद माकपा और भाकपा माले ने कहा है  की पूरे प्रदेश में आज जिस तरह वाम दलों के कार्यकर्ताओं को गांधी जी की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि देने से रोका गया है यह लोकतंत्र की हत्या और गांधी के विचारों का दमन है। नेताओं ने कहा है कि आज भाजपा राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है। राज्य में कोई कानून और व्यवस्था नहीं है। सरकार बलात्कारियों का समर्थन कर रही है। और लोकतांत्रिक आवाजों का दमन कर रही है।

माकपा और भाकपा माले ने ने कहा है कि वह किसी भी दमन के आगे नही झुकेंगे और संघर्ष जारी रहेगा।


No comments