गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 151 वीं जयंती पर इटियाथोक मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा के नेतृत्व में गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर की साफ सफाई की तत्पश्चात उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि बापू ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया यही वजह है कि पूरा विश्व आज का दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाता है। महात्मा गांधी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
महात्मा गांधी की अहिंसा उनके कार्यों एवं विचारों के कारण ही 2 अक्टूबर को स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस की तरह राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है।
इस अवसर मंडल महामंत्री कपिलेश्वर शुक्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश चतुर्वेदी , मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा शिवकुमार पासवान ,मंडल मंत्री अजय राठौर ,मंडल मंत्री अरुण गौतम , दिग्विजय मिश्रा ,सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा , राहुल ओझा वैभव रस्तोगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
No comments