इटियाथोक मंडल में भाजपा के दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजन
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
इटियाथोक कस्बे में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा मेहनवन विधान सभा के सभी मंडलों का संयुक्त रुप से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अनेक वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने विधानसभा के इटियाथोक, मेहनौन, खरगूपुर, एवं बहलोलपुर मंडल के कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित किया। प्रारंभिक सत्र में इटियाथोक मण्डल के प्रक्षिक्षण कार्यशाला में जसवंत लाल सोनकर ने पिछले छः सालों में हुए अन्त्योदयी प्रयत्न विषय पर, खरगूपुर मण्डल में राजेश राय चंदानी ने सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पर,मुजेहना मण्डल में डॉ पुष्कर मिश्र ने प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवं राज्य की राजनैतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका, मेहनवन मण्डल में क्षेत्रीय विधायक विनय द्विवेदी ने पिछले छः सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न पर प्रकाश डाला जिला महामंत्री अनुपम मिश्र ने बहलोलपुर मण्डल में हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में केके श्रीवास्तव,अनुपम मिश्र, डॉ ओ.पी.मिश्र, प्रमोद आर्य चंचल, मनीष सिंह आदि भाजपा पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप ने वर्गाधिकारी के रूप में प्रक्षिक्षण कार्यशाला के कुशल संचालन की जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम में इटियाथोक मण्डल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, मुजेहना मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह, खरगूपुर मण्डल अध्यक्ष सोहन लाल भारती, मेहनवन मण्डल अध्यक्ष आत्मा राम वर्मा, बहलोलपुर मण्डल अध्यक्ष रवि तिवारी समेत, डॉ रामानन्द तिवारी जिला संयोजक भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, मंजूर अहमद क्षेत्रीय सदस्य अल्पसंख्यक मोर्च, राकेश चतुर्वेदी, अजय राठौर, कपिलेश्वर शुक्ल, सुशील द्विवेदी, रवि चतुर्वेदी,सुनील तिवारी,राहुल ओझा, कक्कू सिंह, गीता ओझा, दिनेश तिवारी, रविन्द्र कश्यप, विजय शुक्ल, चंद्र प्रकाश शुक्ल समेत विधान सभा मेहनवन के सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments