Breaking News

श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आत्मरक्षा व महिला के लिए स्वस्थ आहार प्रबंधन के साथ स्तन कैंसर जागरूकता वेबिनार आयोजित

HTN Live 

                 

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 'मिशन शक्ति' अभियान के अन्तर्गत श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 'अक्तूबर स्तन जगरूकता ' माह के अंतर्गत आज दिनांक 23/10/2020 को प्रातः 10:00 से 12:00 तक एक वेबिनार का आयोजन किया गया. वेबिनार का मुख्य विषय " Breast cancer awareness with self defense workshop and healthy diet management for woman" 
आत्मरक्षा व महिला के लिए स्वस्थ आहार प्रबंधन के साथ स्तन कैंसर जागरूकता वेबिनार आयोजित किया गया
 कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रोफेसर (डॉ) गौरव अग्रवाल  SGPGIMS, LUCKNOW,  स्तन शल्य चिकित्सक विशेषज्ञ, मुख्य वक्ता रहे। जिन्होंने  छात्राओं को स्तन कैंसर की स्वपरीक्षण करना, पहचान करना, शीघ्र अति शीघ्र चिकित्सक से सलाह लेना, एवं उससेे संबंधित भ्रांतियों को दूर करना। 
कार्यक्रम की दूसरी वक्ता सुश्री अर्चना सिन्हा आहार विशेषज्ञ, BHU, वराणसी, SGPGIMS, लखनऊ रहीं। वक्ता ने संतुलित, रेशे युक्त, विटामिन युक्त भोजन करने की सलाह दी। इसी के साथ उन्होंने micrograin ka सेवन करने की भी सलाह दी।  उन्होंने विभिन्न प्रकार के पोषण तत्वों की आवशकता के बारें मे भी बताया। जैसे बलिकाओ को अपने प्रतिदिन के आहार में 2200 से 2500 ऊर्जा, 50% से 60% प्रोटीन, लोहा जिसके लिये देशी बर्तनों का प्रयोग, भोजन के पश्चात् गुड़ का सेवन, विटामिन D के लिये धूप में बैठना, खाने की अधिकता से बचना, पर्याय नींद लेना, और प्रतिदिन योग करने की जानकारी दी। 
   प्राचार्या डॉ सुरभी जी गर्ग ने दोनो वक्ताओं को उनके वक्तव्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उन्हे आश्वाशन दिलाया की उनके मार्गदर्शन से हमारी शिक्षिकाएं एवं छात्राएं लाभन्वित होंगी।
डॉ रंजीत कौर ने अभिभावकों एवं शिक्षकों को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई.
     NCC की ANO डॉ कुमुद् पाण्डे, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा सिंह, डॉ दिव्या प्रजापति, डॉ शिवानी शुक्ला का सहयोग बना रहा। सभी अभिभावको व छात्राओं ने इस वेबिनार की बहुत प्रशंषा की। अंत में इस वेबिनार का समापन प्रश्नोत्तर द्वारा किया गया। इसकी जानकारी डॉ सुरभी जी गर्ग प्राचार्या श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने दिया है

No comments