महापौर ने अभिलेख प्रदर्शनी के आयोजन का किया उदघाटन
HTN Live
आज दिनाँक 21/10/2020 को महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने उ०प्र० राजकीय अभिलेखागार द्वारा आयोजित *नारी उत्थान* विषय पर अभिलेख प्रदर्शनी के आयोजन का फीता काटकर उदघाटन किया।
इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उनके सामाजिक विकास के संबंध में विभिन्न अभिलेख जैसे पुत्रियों को संपत्ति में अधिकार ,बाल विवाह,महिलाओं को नौकरी का अधिकार,शिक्षा का अधिकार,महिलाओं को वकालत का अधिकार आदि अभिलेख प्रदर्शित किए गए जोकि विद्यार्थी तथा समाज के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी है।
इस अवसर पर महापौर संग संस्था की निदेशक डॉ रूबीना बेग ,सहायक निदेशक श्री मोहसिन नूरी,प्राविधिक सहायक श्री अमिताभ पांडेय जी,श्री अंजनी त्रिपाठी जी,नीरजा प्रियदर्शी जी,विजय श्रीवास्तव जी,प्रो० नीना डेविड जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments