Breaking News

मिशन शक्ति"अभियान के अंतर्गत शशि भूषण गर्ल्स डिग्री कॉलेज में"महिलाएं और साइबर सुरक्षा" पर वेबीनार आयोजित

HTN Live 
       
         ‌
आज दिनांक 24.10. 2020 को उत्तर प्रदेश शासन के "मिशन शक्ति"अभियान के अंतर्गत शशि भूषण गर्ल्स डिग्री कॉलेज लखनऊ  में"महिलाएं और साइबर सुरक्षा"विषय पर वेबीनार आयोजित किया गया| जिसकी मुख्य अतिथि  "हमसफर महिला सहायता केंद्र" लखनऊ की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रुबीना ख़ातून थी तथा विशिष्ट वक्ता डॉ मधु चौहान प्राचार्य थी| श्रीमती रुबीना ने साइबर सुरक्षा का मतलब बताते हुए अपने डेटा की सुरक्षा कैसे करें इस विषय में विस्तार से छात्राओं को जानकारी दी उन्होंने युवाओं को इंटरनेट से सावधान रहने और खुद को ही सावधानी बरतने को कहा| ऑनलाइन बुलिंग पर भी उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए और कहा की हमें सोशल मीडिया पर अपने फोटो पर्सनल डिटेल बहुत सावधानी से अपलोड करने चाहिए और जहां तक हो उनको प्राइवेसी के अंतर्गत रखना चाहिए |ऐप डाउनलोड के विषय में भी उन्होंने कहा की सबसे पहले उसकी जानकारी प्राप्त करें फिर ही कोई डाउनलोड करें |उन्होंने कहा कि अक्सर बोर्डिंग पास को हम लोग इधर-उधर फेंक देते हैं जिससे भी हमारा डाटा असुरक्षित हो जाता है बोर्डिंग पास के पीछे लिखे हुए बारकोड,क्यूआर कोड को कोई भी स्कैन कर हमारे बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है जो कि हमारे लिए बहुत घातक सिद्ध हो सकती है| इसके साथ ही उन्होंने साइबर सुरक्षा के विभिन्न उपायों को और सरकार द्वारा बताए गए नियमों की भी विस्तार से जानकारी दी |तत्पश्चात प्राचार्य डॉ मधु चौहान ने साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी अतः हमें अपनी उत्सुकता पर,दिखावे पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि एक छोटी सी भूल हमारे जीवन को तहस-नहस कर सकती है उन्होंने प्रोफाइल लॉक रखने पर,पासवर्ड चेंज करते रहने पर बल दिया और कहा कि निर्दोष स्त्री,बच्चे ,व्यक्ति भी कभी-कभी सुरक्षा के प्रति अनभिज्ञता के कारण इंटरनेट के जाल में फंस जाते हैं और बहुत बड़ी मुसीबतों से घिर जाते हैं इसके साथ उन्होंने साइबर अपराध रोकने के लिए अधिनियम 2000 की भी चर्चा करने के साथ ही कहा और कि हमें कुछ भी अपलोड करते समय बहुत ही सावधानी रखनी चाहिए ।
 वेबीनार में समस्त शिक्षकों,भारी संख्या में छात्राओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही मौके पर मौजूद छात्राओं एवं अतिथियों ने इस विषय पर अपनी शंकाओं का समाधान श्रीमती रुबीना खान से प्राप्त किया प्राप्त किया| 
कार्यक्रम का संचालन एवं उपस्थित जनों का स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ  रागिनी श्रीवास्तव ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ रंजना श्रीवास्तव ने उपस्थित जनों को धन्यवाद दिया एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आवाहन किया|

No comments