Breaking News

अर्जुनगंज विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति तहत आत्मसुरक्षा हेतू प्रशिक्षण

HTN Live 

       
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत अर्जुनगंज विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं सेविकाओं को आत्मरक्षा के कौशलों का प्रशिक्षण दिया रक्षात्मक कौशलों का विशेष प्रशिक्षण बीपीएड एवं ब्लैक बेल्ट से अखंड प्रताप यादव द्वारा प्रभावशाली एवं रोचक प्रस्तुति दी गई ब्लैक बेल्ट अखंड प्रताप यादव जी ने स्वयंसेवीकाओ को मजबूत बनाने और निडर होकर रहने को कहा तथा उन्हें आत्मरक्षा हेतु कई कराटे के स्टेप बताएं कि किस प्रकार अपने हाथ पैर को टूल की तरह प्रयोग कर अपनी सुरक्षा अपने सम्मान को बनाए रख सकते हैं इसमें स्वयं सेवकों सेविकाओं ने उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबीता शुक्ला ने प्रतिभागियों को अपनी फिट रहने के लिए कहा और बताया जब बेटियां पढेगी तभी सुरक्षित रहेंगी और अपने सम्मान को बनाए रखने के साथ स्वावलंबी भी बनेगी स्वयं सेविकाओं को स्वयं जागरूक होने तथा समाज को भी जागरूक करने की सलाह दी। 

 राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने पिंक बूथ से आई हुई महिला आरक्षी श्री शिव कुमार यादव तथा सुश्री रुचि शुक्ला ने उन्हें 1090 और 112 की जानकारी प्रदान की सुश्री रुचि शुक्ला ने बताया राजभवन में उत्तर प्रदेश राज्यपाल माननीय आनंदीबेन पटेल ने सेफ सिटी परियोजना का शुभारंभ किया जिसमें शॉपिंग पेट्रोल स्कूटी तथा 10 चार पहिया महिला पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सम्मान स्वालंबन के लिए महिला पुलिस को दस्ता शहर में भ्रमण करेगा अगर किसी लड़की को कोई लड़का परेशान करता है तो वह पिंक बूथ पर आकर अपनी शिकायत दर्ज करें या 1090 डालकर सेवा प्राप्त करें इसके पश्चात राजनीति शास्त्र प्रवक्ता डॉ मनीष टौडरीया बालिका सुरक्षा छात्रों को दिलाया जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने बालिका सुरक्षा शपथ ग्रहण की। 

No comments