भगवान व गुरु से ऊंचा है माता-पिता का स्थान:- पं. सुरेश अवस्थी
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
अटरिया सीतापुर। द्वितीय दुर्गा पूजा महोत्सव में आयोजित अटरिया कस्बे मे दो दिवसीय सत्संग व भजन का शुभारंभ.वैदिक मन्त्रों और अमृतवाणी से पुरानी बाजार अटरिया में सज़ा दुर्गा पंडाल भजनों से गुंजायमान रहा। रात्रि बेला में साधना चैनल वक्ता परम् पूज्य पंडित सुरेश अवस्थी जी भजनों की अमृत धारा से समा को बांधा। पूरा पंडाल भक्ति से रस में सराबोर हो गया। उक्त कथा के माध्यम से भक्ति में समर्पण व श्रद्धा का महत्व सत्संग प्रेमियों को समझाया गया। साधना चैनल वक्ता सुरेश अवस्थी जी ने भक्तों को बताया कि दुनिया में भगवान व गुरु का स्थान ऊपर है, मगर सबसे ऊपर है माता-पिता का स्थान। उसमें भी मां सर्वोपरि है। वेद ग्रंथों में उल्लिखित के अलावा तमाम उदाहरण हैं, जो मां को सबसे बड़ा बताते हैं कार्यक्रम व्यवस्थापक अभिषेक शुक्ला, वायुनायक कश्यप, गौरव शुक्ला, विकास मिश्रा, सचिन मिश्रा, प्रतीक अवस्थी, राहुल पटेल, भूपेंद्र सिंह, अतुल शुक्ला, राजू यादव, सुधांशू बाजपेयी, मयंक शुक्ला, आशीष दीक्षित, अंकित गिरी, सचिन यादव, अनुराग बाजपेयी, प्रांजुल तिवारी, हर्षित बाजपेई, उत्तम कश्यप, अमीषा पटेल, नतिन मिश्रा, अंजू पाल सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।


No comments