Breaking News

कल्कि आर्ट ऑफ सेल्फ डिफेन्स दिव्यांग लड़कियों को भी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देंगे

HTN Live 

   ‌ 

 

कल्कि आर्ट ऑफ सेल्फ डिफेन्स के फाउंडर गौरव ह्यूमन ने  अवगत कराया कि उनकी टीम दिव्यांग लड़कियों को भी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग देने जा रही है। ये वो लड़कियाँ हैं जो सुनने या बोलने में असक्षम हैं। जिसकी वजह से इनको कई बार ऐसे शारीरिक शोषण को झेलना पड़ता है जिसके लिए ये शोर मचाने या किसी से कुछ बता पाने में भी समर्थ नहीं होतीं। 'कल्कि आर्ट ऑफ सेल्फ डिफेंस' 'फिक्सी फ्लो लखनऊ' के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश सरकार की मुहिम मिशन शक्ति के अंतर्गत ऐसी ही बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देगा, ताकि ज़रूरत पड़ने पर वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर पायें।

No comments